बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी आरसी. तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक ली। बैठक में एमपैक्सों के कंप्यूटराइजेशन, अनाज भंडारण, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, किसान समृद्धि केंद्र, जन सुविधा केंद्र तथा किसान उत्पादक संगठनों की प्रगति की समीक्षा की गई। डंगोली सहकारी समिति के क्षतिग्रस्त भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने शेष एमपैक्स को ई-पैक्स में परिवर्तित किए जाने, गरुड़ एवं कपकोट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 18 एमपैक्स में से सात ई-पैक्स बन चुकी हैं। जनपद में एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आरे में संचालित है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान समृद्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.