डंगरी नदी के समीप पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शुक्रवार की अहले सुबह हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कच्ची मोड़ स्थित डंगरी नदी के निकट एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने और खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ा तो लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के लौना निवासी शिवन दास का 24 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार दास जिसका ससुराल धपरा गांव था। वह घरेलू कलह के बाद अपने घर से निकला था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.