रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डांगराटोली चौक से कांटाटोली व मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक तक मार्ग पर टीन शेड से बने चार अवैध संरचनाओं और नालियों व गिफ्ट डीड की भूमि के ऊपर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाया गया। ठेला, गुमटी व बास बल्ली जब्त किए गए। वहीं, मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक के अभियान के दौरान अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दो ठेला, गुमटी एवं अन्य सामान जब्त करते हुए मार्ग में अवस्थित अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने...