रांची, अप्रैल 19 -- रांची। डंगराटोली चौक पर रविवार को ब्लॉसम मैटरनिटी व चाइल्ड केयर अस्पताल का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विधायक सीपी सिंह और सदर अस्पताल के डीएमएस डॉ. बिमलेश कुमार सिंह ने किया। निदेशक डॉ. रुही श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मां और नवजात को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार देना है। यहां बांझपन निवारण, स्त्री रोग और अत्याधुनिक एनआईसीयू जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. राज नारायण साहू और डॉ. सुबोध सिंह ने आधुनिक तकनीक व पारदर्शी सेवा का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- चाईबासा : सनराइज हॉस्पिटल के नए अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन, एक छत के नीचे सभी सुविधाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...