पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पूरनपुर, संवाददाता। होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों ने एक युवक को डंकी रूट से मलेशिया भेज दिया और चार लाख रुपए ठग लिए। वहां एक व्यक्ति ने युवक को होटल में बिक्री कर दिया। बंधक बनाकर युवक से शौचालय साफ कराए गए। पुलिस की मदद से युवक अपने घर लौटा। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरपुर कलां के रहने वाले अरबाज खान पुत्र तसरूल हसन ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले दो भाइयों ने मलेशिया भेजने के नाम पर उससे चार लाख रुपए ले लिए। दोनों भाइयों ने मलेशिया के होटल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। बीते तीन फरवरी को दोनों ने अपने भाई के साथ अरबाज खान को मुंबई से टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेज दिया। अरबाज खान के विरोध करने पर उसे डंकी रूट से मलेशिया भेजा गया। मलेशिया में विदेश भेज...