गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण बढ़ावा देने के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को ठोस कचरा प्रबंधन की आधुनिक प्रणालियों, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और 3 आर (रिड्यूस, रीयूज़ और रीसाइकिल) के महत्व से रूबरू कराया गया। इसी कड़ी में पहला कार्यक्रम जोन-4 के वार्ड-20 में स्थित खुशबू चौक के समाधान हब में आयोजित किया गया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक और वार्ड-26 के पार्षद अनूप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई और स्वच्छता निरीक्षक दीपक डागर ने प्रतिभागियों को समाधान हब की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। नागरिकों को दिखाया गया कि कैसे...