मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर भवन में बुधवार हैंड इन हैंड इंक्लूसिव डेवलपमेंट एंड सर्विसेज द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल की पहल के अंतर्गत मुंगेर के सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय मुंगेर नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सफाई मित्रों की अमूल्य और अनिवार्य भागीदारी को सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, उप महापौर खालिद हुसैन, उप नगर आयुक्त मो. नसीम उद्दीन खान, सिटी मैनेजर मनोज कुमार भारती, नवनीत कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी और पिंटू कुमार, तथा आईटीसी की सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर एलिसा तिग्गा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को स्वच्छ और सुंदर मुंगेर की रीढ़ बताया। वक्ताओं ने सफाई मित्रों के कठिन प...