बागेश्वर, सितम्बर 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नमामि गंगे जिला स्तरीय समिति की बैठक में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने नगर निकायों, नगर पालिका, ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्पष्ट नीति और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डस्टबिनों के ओवरफ्लो होने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। इसके लिए नियमित सफाई के साथ ही कूड़ा संग्रहण, परिवहन और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए। यह भी पढ़ें- Banda News: कई विभागों की सत्यापन रिपोर्ट खराब, स्पष्टीकरण त...