ठोस अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन के लिया नगर निगम ने स्कूलों में चलाया जागरुकता अभियान
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ठोस अपशिष्ट पदार्थ के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर निगम की टीम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। टीम में स्वच्छता के नोडल अधिकारी एमडी शहीद हसन, छोटेलाल गुप्ता, अंकित कुमार आदि शामिल रहे ।इस कड़ी में विमेंस कॉलेज, गिरिवर स्कूल, ब्राह्मण स्कूल में पहुंचकर बच्चों को ठोस अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन की जानकारी दी गई। मेदिनीनगर नगर निगम के स्वच्छता के नोडल अधिकारी एमडी शाहीद हसन ने विद्यार्थियों को 4 तरह के डस्टबिन रखने का सुझाव दिया। एक गीलाकचरा डस्टबिन जिसमें सब्जी, फल, रसोई का बचा भोजन रखा जाए, एक सूखा कचरा डस्टबिन जिसमें कांच प्लास्टिक आदि रखा जाए,एक सैनिटरी डाइपर रखने के लिए डस्टबिन साथ ही बल्ब ,बैटरी, पेंट दवाएं आदि के लिए विशेष डस्टबिन का दैनिक जीवन में उपयोग करें। उन्होंने मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.