महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पिपरा परसौनी गांव के सामने बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। मिक्सर मशीन पर बैठकर छत लगाने जा रहा एक मजदूर कार की ठोकर से मशीन से उछलकर कार के नीचे आ गया। कार की चपेट में आने और सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। कार पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। कोल्हुई क्षेत्र के गुलरिहा कला निवासी अलाउद्दीन छत की ढलाई करने के लिए मिक्सर मशीन पर बैठकर पिपरा परसौनी गांव जा रहा था। मशीन जैसे ही पिपरा परसौनी गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रही कार ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में अलाउद्दीन मशीन से छिटककर कार के नीचे आ गया। कार की चपेट में आने से उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें लग गईं। वह वहीं सड़क पर बुरी त...