सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- शिवहर। जिले के अठकोनी- कहतरवा पथ में हिरम्मा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव में गुरुवार को पिकअप वैन की ठोकर लगने से एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान इसी गांव के रमेश साह के दो वर्षीय पुत्र संकित साहु के रुप मे हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अठकोनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने संकित के घर के समीप ही ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जबकि चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेजा गया है। फरार पिकअप वैन चालक के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही पिकअप वैन के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दु...