मिर्जापुर, मार्च 13 -- चुनार। सीखड़ क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम जाने वाले मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के नाम पर सड़क को महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मार्ग को खोद दिया है, लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क पर गिट्टियां और उबड़-खाबड़ रास्ता होने से श्रद्धालुओं को ठोकर खाते हुए मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं 19 मार्च से नवरात्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र सहित छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश जैसे दूरदराज राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र में लाखों श्रद्धालुओं के ...