बलिया, जून 14 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खादीपुर में बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बने स्पर (ठोकर) के मरम्मत में ठोकर के पास से ही मिट्टी खनन को लेकर खादीपुर प्रधान, मण्डल अध्यक्ष शारदानंद साहनी व बाढ़ विभाग के जेई विनीत तिवारी से फोन पर तीखी बातचीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसका ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, हालांकि 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है।

स्थानीय विवाद इन सबके बीच ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान सरयू नदी के किनारे कार्यस्थल पर पहुंचे और जेसीबी द्वारा मिट्टी उठाने पर आपत्ति जताई। प्रधान का आरोप है कि स्पर (ठोकर) के पास से ही मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ जायेगा। अधिकारियों से बहस के बाद प्रधान ने चेतावनी दी कि मानक और गुणवत्तापूर्ण कार्य...