भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के घुरीपुर स्थित गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित ऑटो फुल्की के ठेले-खोमचे में टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि ठेले पर रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक ऑटो घुरीपुर गांव से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। ऑटो पर घुरीपुर निवासी कलक्टर पाठक (55) तथा थानीपुर निवासी चंदन बिंद (45) सवार थे। गांव से सड़क पर पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे फुल्की के ठेले में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। यह भी पढ़ें- आटो पलटने से महिला की मौत, पांच घायल हादसे में ऑटो सवार कलक्टर पाठक और चंदन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ठेला स्वामी प्रवीण गुप्ता (18) पुत्र साहबलाल नि...