बरेली, मई 16 -- जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बुजुर्ग महिला मरीज को ठेले पर ले जाने के मामले में शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पैरामेडिकल निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल जिला अस्पताल में जांच करने के लिए पहुंची। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में जाकर महिला भर्ती मरीज की फाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट वह शासन को देंगी। पैरामेडिकल निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल सबसे पहले जिला अस्पताल में एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित मिली। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान बुजुर्ग महिला अरिहर देवी से संबंधित रिकॉर्ड व फाइलों की जांच। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जांच के बाद पीड़ित महिला के पति से भी बातचीत कर बेहतर उपचार का आश्वासन दिया। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाए...