रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अब ठेले-खोमचे पर बिकने वाले गोलगप्पे, समोसे सहित अन्य खाद्य पदार्थों से लेकर चार सितारा होटलों में परोसे जाने वाले खाद्य उत्पादों तक की सघन जांच की जाएगी। खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और जांच में मिलावट या किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारियों व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, अपर सचिव संदीप कुमार दोराईबुरू, संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद, उप सचिव ध्र...