संभल, जनवरी 26 -- ठेला खोमचा मजदूर यूनियन का वार्षिक कार्यक्रम जय श्री गार्डन खुर्जा गेट में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री गुलाब देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 120 कंबलों का वितरण किया गया। सभी से एकजुट रहकर कार्य करने को कहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की व संचालन विनोद बिन्नी ने किया। कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों के साथ ही चन्द्रसेन छोटू, तरूण नीरज सभासद, टीएस पाल, अंकुर अग्रवाल नगर मण्डल अध्यक्ष, प्रेम ग्रोवर, आकाश आहूजा, देवेन्द्र मोनू पूर्व सभासद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...