गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी निवासी इमरान ने बताया कि रविवार को लोनी तिराहा पर ठेली पर अनार बेच रहे थे। शाम को राजा, शमीम, सेबू और इमरान उसकी ठेली के पास आये और गाली गलौज कर ठेली हटाने की बात कही। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ लाठी-डंडे और लाइट के स्टैंड से मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोट आई। शोर मचाने पर चारों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...