कन्नौज, मई 7 -- मलिकपुर में ठेली से टेंपो टकराने पर विवाद हो गया। आरोप है कि ठेली चालक ने टेंपो चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में ग्राम लालपुर पूर्वी निवासी दशरथ पुत्र हरि सिंह कुशवाह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अप्रैल की सुबह वह टेंपो लेकर मलिकपुर गया था। वहां ठेली से टेंपो टच हो जाने को लेकर लालू पुत्र दिन्ना निवासी मलिकपुर ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...