गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ठेली से कार छू जाने पर कार चालक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रेल विहार निवासी मनोज कुमार मंगलवार रात कार्यालय से घर लौट रहे थे। रेल विहार इलाके में पहुंचने पर उनकी कार एक ठेली से छू गई। इसी बात को लेकर ठेली संचालक विनोद, उसका बेटा शिवम, उसका भाई और अन्य साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...