बागेश्वर, मार्च 11 -- जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से ठेला पाटन क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन ने केंद्र के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण पर 4.97 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए शासन ने प्रथम चरण में 199.048 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकेगा। समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद तिवारी ने बताया कि यह नशा मुक्ति केंद्र जिले में चल रहे नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को मजबूती देगा। यहां नशे से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.