ठेला पर मसाला बेचने वाले पिता के संघर्ष ने रचा इतिहास, बेटा बना बीडीओ और बेटी आरडीओ
मधुबनी, जून 26 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के निवासी ठेला पर मसाला बेचकर और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले जीवछ महतो के पुत्र आयुष्मानु कुमार का बीडीओ तथा पुत्री राखी कुमारी का आरडीओ पद पर चयन होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।हाल ही में प्रवासी मजदूर के रूप में काम कर लौटे जीवछ महतो जब अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका, उनके पुत्र और पुत्री का भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया तथा पुष्पवर्षा कर तीनों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने इसे पूरे पंचायत के लिए गौरव का क्षण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जीवछ महतो ने अपने बच्चों की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। यह भी पढ़ें- ठेला पर मसाला बेचने वाले पिता के संघर्ष ने रचा इतिहास, बेटा बना बीडीओ और बेटी आरडीओ कठिन आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.