बगहा, मई 2 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 997 रुपए की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को दो महीने में दूसरी बार खान-पान में मूल्य वृद्धि की परेशानी से जूझना पड़ेगा। हालांकि अभी दूसरी बार मूल्य वृद्धि नहीं हुई है किंतु माना जा रहा है कि 4 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की महंगाई का असर बाजार में दिखने लगेगा। गौरतलब है कि रसोई गैस की किल्लत के कारण उपभोक्ता एक बार मूल्य वृद्धि का सामना कर चुके हैं। उस समय कमर्शियल गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता से कई होटल संचालकों ने जलावन व कोयला पर भोजन व नाश्ता बनाना शुरू किया। यह भी पढ़ें- जंग की तपिशः 3281 रुपये पहुंचा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, थाली से कारोबार तक बढ़ा दबाव नरकटियागंज व आसपास के होटलों में अधिक खर्च होने की बात कह भोजन व नाश्ते की कीमत में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्त...