पटना, दिसम्बर 7 -- एक ठेले पर लदा साठ हजार का सामान गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद किसमिरिया निवासी आदित्य सिन्हा ने ठेला चालक पर सामान बेचकर रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को फतुहा थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित के अनुसार, उसने चार दिन पूर्व गांव के ही एक ठेलेवाले से करीब 60 हजार रुपए का अनाज लोडकर गौरीचक के बेलदारीचक में मुन्ना साव की गद्दी पर भेजा था। जब पैसा लेने बेलदारीचक मुन्ना साव के पास पहुंचा तो पता चला कि ठेले वाले ने अब तक सामान ही नहीं पहुंचाया। पूछने पर वह टालमटोल करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...