समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर बुधवार को एक ठेला के ठोकर से गुमटी का बूम टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर सवारी ट्रेन के गुजरने के दौरान पूर्वी दिशा की ओर स्थित गुमटी का बूम ठेला से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई पीके चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कार्रवाई करते हुए उन्होंने ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ठेला पर लदे 28 बोरा अनाज को भी जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- हाथियों और मवेशियों के लाइन पर घूमने से नौ दिन में 328 ट्रेनें लेट : रेलवे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.