ठेठईटांगर प्रखंड में आंधी-तूफान से ग्रामीण के घर का उड़ा एस्वेस्टस
सिमडेगा, मार्च 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिंया पंचायत में मंगलवार की रात हुए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। प्राकृतिक आपदा से कई ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के भुटकुदर गांव निवासी ललित सोरेंग नामक एक गरीब ग्रामीण का घर बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज तूफान के कारण उनके घर का एस्वेस्टस उड़ गया, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ललित सोरेंग ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की अपील की है। वही दूसरी घटना रंगाडीपा गांव में हुई, जहां एक विशाल इमली का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया है। पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ काटकर सड़क से हटाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कमलेश उरांव, विधायक प्रतिनिधि मो कारू घटनास्थल का दौरा किया। साथ ग्रामीण ललि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.