मधुबनी, मई 11 -- खजौली। खजौली थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना आधार पर कार्रवाई करते हुए ठेगहा गांव स्थित गाछी से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की। यह भी पढ़ें- भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तारछापेमारी की कार्रवाई छापेमारी में एसआई राजेंद्र कुमार चौरसिया सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे हालांकि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मोटरसाइकिल एवं शराब से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 396 लीटर नेपाली देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। एसआई राजेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि डाढ़ा गांव निवासी मुन्ना सिंह अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से नेपाली शराब लाकर ठेगहा की गाछी में छिपाकर रखा है।पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही दो...