हरदोई, मार्च 26 -- पिहानी, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बखरिया गांव में एक देशी शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोर शराब की पेटी चोरी कर ले गए। इतना ही नही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल ले गए। बखरिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बखरिया देशी शराब का सेल्समैन है। ठेका कछौना थानाक्षेत्र के रैसो गांव निवासी रजनेश कुमार के नाम है। सोमवार की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर शराब की कुछ पेटियां भी चोरी कर ले गए। दुकान के अंदर जाकर देखा तो कैमरे का डीवीआर भी नही था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर कस्बे में दवा लेने जा रही महिला का पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिमौर गांव निवासी आशिया ने बताया कि वह मोहल्ला मुरीदखानी में रह रही है। बुधवार को अपनी बेटी शिफा के साथ अस्पताल के स...