फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाना पुलिस को चुनौती देते हुये चोरों ने शराब ठेके में नकव लगाकर 26 पेटी शराब पार कर ली। घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल की।आस पास के लोग भी परेशान हुए। इटावा-बरेली हाईवे से हटकर जैनापुर गांव के सामने अवधेश प्रताप सिंह का शराब ठेका है। सेल्मसैन शुक्रवार की रात ठेके को बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने ठेके के पीछे नकव लगाकर चोरी कर ली। चोरी का पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गयी। इस पर सीओ ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि चोर 26 पेटी शराब ले गए हैं। राजेपुर पुलिस जांच कर लौट आयी चोरी से पुलिस सुरक्षा पर उंगली उठ रही है। आस पास के लोग भी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण भी नही समझ पा रहे हैं कि आखिर चोर कहां से आ गए हैं। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी...