मेरठ, अप्रैल 27 -- दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव जटोली के सामने मित्तल अंग्रेजी शराब के ठेके पर युवक अनूप सेल्समैन है। मंगलवार रात्रि करीब 9:30 बजे अनूप ठेके पर था। इस दौरान कुछ ग्राहक पहुंचे। अनूप और ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सेल्समैन और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। सेल्समैन ने पुलिस को ठेके पर लूट होने की सूचना दी। पुलिस को आता देखकर मारपीट करने वाले कार सवार युवक भाग गए। पुलिस ने सेल्समैन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि ठेके पर कोई लूट नहीं हुई है। कुछ लोग ठेके पर आए थे। बीयर गर्म होने पर उन्होंने गाली गलौज और मारपीट की। ठेके के अंदर तोड़फोड़ व शराब की बोतले तोड़कर भाग गए। पुलिस ठेके पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर थाने पर ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...