कन्नौज, मई 2 -- पालिका प्रशासन ने नगर को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से अब एक नई रणनीति बनाई है। इसके तहत पालिका ने नगर के 20 वार्डों को चिन्हित किया है, जहां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ठेका उठाने की व्यवस्था की है। इसके लिए वकायदा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे के मुताबिक नगर में 25 वार्ड हैं। इनमें से 20 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए किसी संस्था को ठेका जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। टेंडर के दौरान जिस संस्था को ठेका मिलेगा। वह संस्था चिन्हित किए गए वार्डों से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेगी। इस दौरान सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग घरों से एकत्र किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था अपनी टीम लगाएगी। कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों की व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा की जाएगी। जबक...