मेरठ, अप्रैल 25 -- परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित कताई मिल चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने कंपोजिट अंग्रेजी शराब के ठेके के ताले तोड़ डाले। चोर नगदी और शराब-बीयर की पेटियां चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सेल्समैन सत्येंद्र निवासी चूड़ियाला थाना भोजपुर ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे तक का कैश हटा दिया था। यह भी पढ़ें- ताला तोड़ कर शराब की दुकान में घुसे अराजक तत्व इसके बाद दो घंटे की बिक्री का कैश गिनकर गल्ले में रख दिया और दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंद...