ठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माड़ीपुर में हुए चर्चित ठेकेदार हत्याकांड के आरोपित की सड़क हादसे में मौत हो गई है। फरवरी 2025 में ठेकेदार दिलीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें माड़ीपुर स्थित पावर हाउस चौक का संजीव शाही उर्फ गुड्डू शाही आरोपित था। केस की आईओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि बीते अगस्त में संजीव की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस आधार पर पुलिस उसकी मौत से जुड़े दस्तावेज प्राप्त कर कोर्ट को रिपोर्ट भेज रही है। ठेकेदार दिलीप सिंह पकड़ी पकोही निवासी थे। उनका शव माड़ीपुर शाही गली में आठ फरवरी 2025 को मिला था। जांच के दौरान पुलिस को बगल में ही स्थित संजीव शाही उर्फ गुड्डू शाही के घर से खून लगा डंडा और अन्य सामान मिले थे। इसी आधार पर संजीव शाही पर हत्या करने का शक जताते हुए मृतक के भाई दीपक सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.