गुमला, फरवरी 19 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा पुलिस ने बिजली विभाग के कार्य में लगे ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी देवाकी कुसुमटोली निवासी प्रेम उरांव, मुकेश उरांव और संदीप उरांव हैं।थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। कुसुमटोली गांव में उत्तर प्रदेश से आए बिजली विभाग के तार बिछाने के कार्य में लगे ठेकेदार अपने कमरे में थे, तभी अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उनसे लेवी की मांग की। पैसे नहीं होने की बात पर अपराधियों ने राजस्थान के गुदावली भाटपुर निवासी बिजली विभाग के सुपरवाइजर विजय सिंह पर पहले बट से सिर...