रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉटिंग करने वालों से कुछ लोगों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बिल्डर के कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह लोग हमलावर हो गए और सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की नीयत से फायर भी किया लेकिन वह मिश हो गया। कर्मचारियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और बिल्डर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के चमरौआ निवासी महबूब मियां का कहना है कि वह क्लोनाइजर आरएस रियलटी फर्म पर काम करता है। फर्म प्लॉटिंग करती है और वह साइड पर काम देखता है। महबूब मियां के अनुसार मौजूदा समय में शहर कोतवाली क्षेत्र के पसियापुर शुमाली में फर्म का काम चल रहा है...