अमरोहा, अप्रैल 27 -- सिंचाई विभाग के ठेकेदार व उसकी कार के चालक की हत्या का खुलासा 11 माह बाद भी नहीं हो सका है। रविवार को ठेकेदार के पिता ने प्रेसवार्ता की तथा जल्द ही खुलासा नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। रविवार को नगर के मौहल्ला शुक्लपुरी स्थित अपने आवास पर अतरपाल सिंह ने मीडिया से बताया कि उनके बेटे दीपक उर्फ देवऋषि गौतम (42) सिंचाई विभाग में ठेकेदार थे। उनके बेटे और उनके चालक चौबारा निवासी इंद्रपाल के शव 29 मई की सुबह मोहल्ला अवंतिका नगर स्थित कार्यालय परिसर में मिले थे। ठेकेदार के पिता अतरपाल सिंह ने दोनों को जहर देकर मारने का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कोर्ट के आदेश पर अतरपाल सिंह ने दीपक की पत्नी रेखा व उसके परिजनों के साथ साथ दूसरे चालक विशाल आदि पर हत्या का संदेह जताते हुए मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.