नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। नेपाली मजदूरों ने एक ठेकेदार पर मेहनताना न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तल्लीताल थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि नेपाल के महेंद्रनगर निवासी मजदूर सरस्वती, तुलसी शनिवार ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर में बताया कि वे करीब एक साल से एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच उन्हें नेपाल जाना था, पर ठेकेदार उनके और अन्य मजदूरों के करीब 60 हजार रुपये नहीं दे रहा है। तल्लीताल थाना प्रभारी नयाल ने बताया कि ठेकेदार को थाने में बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.