बागपत, अप्रैल 5 -- नगर पालिका के सभासदों द्वारा तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिसमें नगर में जल निगम द्वारा बिछवाई जा रही पाइपलाइन में मनमानी किए जाने की शिकायत की। बेतरतीब तरीके से किए जा रहे कार्य से नगर वासियों की परेशानी से अवगत कराया। शनिवार को वार्ड नंबर 15 के सभासद प्रमोद शर्मा और वार्ड नंबर 5 के सभासद रॉबिन कश्यप ने एडीएम को ज्ञापन देते हुए नगर में पेय पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान कंपनी की मनमानी की शिकायत की। कहा कि जल निगम द्वारा जिस कंपनी को ठेका दिया है वह बिना सभासद को सूचना दिए वार्ड में जाकर जेसीबी द्वारा खुदाई कर मनमानी ढंग से पाइप डालने का कार्य कर रहे हैं। जेसीबी से खुदाई होने से पहले पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसकी रिपेयरिंग करें बिना ही मिट्टी भर दी जाती है। ऐसा करने से पेयजल पाइपलाइन में दूषित पानी पहुंच रह...