बरेली, दिसम्बर 29 -- नवाबगंज। फोरलेन का निर्माण करा रही एक कंपनी के ठेकेदार ने किसान के खेत से 10 फिट मिट्टी खोद उठा ली। जब किसान वहां पहुंचा तो खेत में जेसीबी खड़ी थी। घटना की तहरीर किसान की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के डंडिया बीरम नगला गांव के राम मोहन की गांव में ही भूमि स्थित है। जिसमें उन्होंने यूकेलिप्टस के 300 पेड़ लगाए थे। उनका आरोप है कि रविवार रात बरेली सितारगंज फोरलेन पर निर्माण कार्य करा रही एक कंपनी का ठेकेदार उनके खेत से 10 फीट गहरी मिट्टी खोद कर ले गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी तो सोमवार की सुबह जब वह पहुंचे। उनके खेत में जेसीबी मशीन खड़ी हुई थी। घटना की तहरीर किसान की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...