हमीरपुर, जून 27 -- हमीरपुर। सिंचाई विभाग के ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हमला कर नृशंस हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना के बाद से पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में दबिश दे रही थीं। पुलिस ने बताया कि थाना जरिया के गोहांड कस्बे के कमला नगर निवासी सिंचाई विभाग के ठेकेदार 62 वर्षीय देशराज की 24 जून की शाम नहर कोठी के पास खेतों में कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र कमलेश ने पड़ोसी सगे भाइयों चरण सिंह और राजेंद्र सिंह के विरुद्ध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश का कहना था कि चरण सिंह और राजेंद्र सिंह का चचेरे भाई हरेंद्र से भूमि विवाद था। उनके पिता का इस विवाद से कोई वास्ता नहीं था। पड़ोसी होने के नाते वह इन दोनों ...