देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने और उसके घर में घुसकर बुजुर्ग माता-पिता के साथ गालीगलौज और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। टर्नर रोड स्थित आशिमा विहार लेन सी-5 निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने कालीदास रोड पर संजय जायसवाल के मकान के निर्माण का अनुबंध किया हुआ है। निर्माण कार्य अभी फिटिंग की स्टेज पर है। आरोप है कि संजय जायसवाल पिछले कुछ दिनों से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। 10 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे संजय अपने दो साथियों के साथ राजेन्द्र के घर पहुंचा। उस वक्त राजेन्द्र घर पर नहीं थे। आरोप है कि संजय ने उनके माता-पिता के साथ जमकर गालीगलौज की और धमकी दी कि यदि 20 अप्रैल तक काम पूरा नहीं हुआ तो वह राजेंद्र को जान से मार देगा। एसओ मोहन सिं...