बांदा, जून 21 -- बांदा । ससुराल से वापस जाते समय कांस्ट्रेशन ठेकेदार के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन उड़ाकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ठेकेदार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मध्य प्रदेश भोपाल के करौंदा शहर के वरुण फ्लैट नंबर 27 संजीव नगर निवासी ठेकेदार विक्रम सिंह की ससुराल जसपुरा में है। जहां वह अपने बच्चे के साथ कार से गए थे। ससुराल से लौटकर जब वह भोपाल जाने लगे तो शहर कोतवाली के रेलवे स्टेशन के पास कचहरी ओवर ब्रिज के नीचे अपनी कार सुधराने लगे। कार सुधरने में समय लगने से वह दोपहर करीब 12 बजे अपने बच्चे के साथ पैदल रेलवे स्टेशन की दुकान चाय पीने जा रह थे। तभी पुल के बगल में पीपल के पेड़ के पास पीछे से आए बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले में पड़ी सो...