रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत 84 ठेका श्रमिकों ने नए बाह्य सेवा प्रदाता की ओर से जारी अनुबंध की कथित अनावश्यक और आपत्तिजनक शर्तों का विरोध किया है। शनिवार को ठेका मजदूर कल्याण समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने श्रमिकों के सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त पत्र कुलपति को सौंपकर शर्तें हटाने और श्रमिकों को पूर्व की भांति कार्यरत रखने की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और उप श्रमायुक्त, ऊधमसिंह नगर को भी भेजी गई है। समिति के अनुसार, तीन अगस्त को बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी को बाह्य सेवा प्रदाता के रूप में तैनात किया गया। आरोप है कि कंपनी के अनुबंध पत्र में श्रमिकों के पुलिस सत्यापन, एक माह की ट्रेनिंग, एक वर्ष से पहले काम छोड़ने पर ट्रेनिंग का खर्च वसूलने, वर्दी व अन्य सामग्री जमा करने, सामान चोरी होने पर...