मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बझिला निवासी 55 वर्षीय मुनटुन सिंह की सोमवार देर रात दरभंगा में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वे शटरिंग ठेकेदार थे। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान थे। ठेकेदार की मौत पर भड़के परिजन व ग्रामीणों ने मंगलवार को सदातपुर में न्यू पटना बाईपास को जामकर प्रदर्शन किया। वे लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंचीं एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी, थानेदार रविकांत पाठक व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।मुनटुन सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता शटरिंग ठेकेदार थे। सोमवार को बारमतपुर निवासी एक युवक दरभंगा काम करने के लिए बुलाकर ले गया। देर रात करीब एक बजे दरभंगा से फोन आया कि अचानक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.