कौशाम्बी, मई 24 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव स्थित अस्थाई गोशाला में चोकर व भूसे का टेंडर ले रखा ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। ठेकेदार की मनमानी के सवा सौ से अधिक गोवंशों को प्रतिदिन आधा किलो की दर से भी चोकर नहीं मिल पा रहा है। लापरवाही के चलते गोवंश दिन-प्रतिदिन कमजोर होकर मर रहे हैं। अस्थाई गोशाला म्योहर में इन दिनों लगभग 125 गोवंश संरक्षित हैं। इन गोवंशों के लिए भूसा व चोकर का टेंडर मो. तलीफ नाम के व्यक्ति ने ले रखा है। गोशाला के केयर टेकरों की माने तो मई माह के 25 दिनों में गोवंशों के लिए महज 16 बोरी चोकर की आपूर्ति की गई है। यह भी पढ़ें- पिछले पांच दिनों में चार गोवंशों की हो चुकी है मौत गौरतलब है कि एक बोरी में 40 किलो चोकर आता है। ऐसे में गोशाला में संरक्षित प्रति गोवंश के हिस्से में पाच सौ ग्राम चोकर भी नहीं आ रहा है। हद तो तब ...