जहानाबाद, मार्च 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की दावथू पंचायत अंतर्गत लाट गांव में निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। मामला आरडब्लूओ द्वारा कराए जा रहे सड़क ढलाई एवं नहर पर पुल निर्माण से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क की ढलाई निर्धारित एस्टीमेट के अनुरूप नहीं की जा रही थी। साथ ही नहर पर बन रहे पुल में पानी निकासी की व्यवस्था को भी मनमाने तरीके से कम कर दिया गया है, जिससे भविष्य में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण से पहले पानी निकासी के लिए पर्याप्त जगह थी, लेकिन ठेकेदार ने उसे संकीर्ण कर तार बांध दिया, जो तकनीकी रूप से गलत है। रविवार को बिना विभागीय निगरानी के ढलाई का कार्य जारी था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ...