मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- चरथावल बीडीओ की सत्यापन रिपोर्ट के बाद नगर पालिका के एई निर्माण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सत्यापन में फर्जी मिले अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर एई निर्माण ने उक्त ठेकेदार की दस लाख की एफडीआर जब्त करने के लिए चेयरपर्सन को पत्र भेजा है। वहीं भविष्य में इस ठेकेदार को नगर पालिका की निविदाओं में प्रतिभाग नहीं करने दिया जाएगा। नगर पालिका के द्वारा 12 जनवरी को करीब 114 निर्माण कार्यों की निविदाओं को खोला गया। वित्तीय बिड खुलने पर एक ठेकेदार फर्म के द्वारा किया गया फर्जीवाडा सामने आया। इस ठेकेदार के द्वारा निविदाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा उक्त निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की गई है। जांच में एक ठेकेदार फर्म के द्वारा चार निविदाओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.