वाराणसी, मार्च 13 -- सारनाथ (वाराणसी)। नई बाजार पतेरवा में छत की ढलाई करते समय शटरिंग गिरने से तीन मार्च को घुरहूपुर निवासी 17 वर्षीय विक्की राजभर की मौत हो गई थी। उसके परिजनों को मुआवजे, ठेकेदार और मकान मालिक की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को लोगों ने सारनाथ थाने का घेराव किया। विक्की के पिता दिनेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लोगों का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अभिषेक सिंह, दिनेश राजभर, सदावृक्ष, राजेश, अजय, सरिता, अनिता, गायत्री, राधिका सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...