पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। जिला पंचायत के ठेकेदारों ने अपर मुख्य अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर से निविदाएं खुलवाने पर ऐतराज जताया है। इस मामले की प्रति डीएम और सीडीओ को भेजी गई है। शिकायती पत्र में ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत द्वारा आमंत्रित ई-निविदाओं को 31 दिसंबर को शाम तीन बजे खोला जाना था। ठेकेदारों ने कहा कि संज्ञान में आया कि ई-निविदाएं एक प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर द्वारा खोली जा रही है, जो कि नियमानुसार गलत है। ठेकेदारों ने मांग की है कि ई-निविदाओं को किसी सरकारी प्रशिक्षित कंप्यूटर आपरेटर से खुलवाया जाए। शिकायती पत्र पर ठेकेदारों के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...