पटना, मार्च 10 -- राजधानी पटना सहित सभी शहरों की पार्किंग में अब मनमानी नहीं चलेगी। ठेकेदारों को पार्किंग शुल्क तालिका प्रदर्शित करनी होगी। राह चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को ये निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद सभी निकायों को ये निर्देश दिये गए हैं। निकायों से कहा गया है कि पार्किंग क्षेत्र से बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाए। निकाय क्षेत्र में शव वाहन से भी पार्किंग शुल्क की वसूली पर रोक लगे। शव वाहनों से शुल्क लेना अमानवीय है। उन्होंने बताया कि सभी निकायों को निर्देश दिये गए हैं कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर निकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.